उपजिलाधिकारी न्यायिक ताखा के न्यायालय का बार एसोसिएशन ने किया बहिष्कार
इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। बार एसोसिएशन भरथना/ताखा ने उपजिलाधिकारी न्यायिक ताखा के न्यायालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्तियां जताते हुए न्यायालय के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की है। बार एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन जारी कर न्यायालय की कार्यशैली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाया गया है। बार एसोसिएशन के अनुसार न्यायालय में सुनवाई के दौरान पत्रावलियों पर समय से आदेश अंकित नहीं किए जाते तथा बाद में मनमाने ढंग से कार्यवाही किए जाने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अनेक मामलों में आदेश समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाते, जिससे संबंधित पक्षकारों को उच्च न्यायालय में समय से राहत प्राप्त करने में परेशानी होती है।ज्ञापन में कहा गया है कि आदेशों की प्रतिलिपियां समय पर नहीं मिल पाती हैं तथा विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.