उरई, जून 3 -- माधौगढ़। संवाददाता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मंगलवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधौगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था तथा चिकित्सकीय सेवाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र, प्रसूति कक्ष एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष राजपूत एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा अभिलेखों के रख-रखाव की भी...