गाजीपुर, मार्च 7 -- जमानियां (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित मिले। दवा का स्टॉक पर्याप्त मिला। एसडीएम ओपीडी कक्ष, पर्ची काउण्टर पर मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बिना ड्रेस के पाए जाने पर जमकर फटकार लगाई। अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। चिकित्सकों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरूईन में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। व्यवस्था में और से ज्यादा सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.