उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप पेयजल संकट दूर करने की मांग की
बांदा, मई 12 -- बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के डाडामऊ गांव निवासी ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट दूर करने की मांग की है। ग्रामीण धर्मेंद्र पाल, यज्ञेश सिंह, धर्मेद्र द्विवेदी, विशोखन पाल, शिवशंकर सिंह, रोहित सिंह, अंकुल सिंह, धीरज सिंह, बाबू सिंह, मातादीन आदि ने एसडीएम को बताया कि गांव में वर्ष 2022 में जल जीवन मिशन के तहत टंकी और ट्यूबवेल का निर्माण किया गया है। तब से लेकर आज तक दो चार घरों तक ही पानी पहुंच रहा है। जिससे मवेशी भी परेशान हैं। वह पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। पेयजल संकट दूर कराए जाने की मांग की है। एडीएम नमामि गंगे एमएम वर्मा ने बताया मामले की जानकारी कर समस्या को हल किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.