उपजा की गोष्ठी में निष्पक्ष पत्रकारिता व पत्रकार सुरक्षा पर मंथन
बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) बिजनौर इकाई द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है और हिंदी के विकास में पत्रकारिता का बड़ा योगदान है। विशिष्ट अतिथि नपा चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने हिंदी को उचित स्थान दिलाने पर बल दिया। उपजा संरक्षक डॉ. पंकज भारद्वाज ने कहा कि उपजा पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा की लड़ाई लड़ने वाला सशक्त मंच है। उपजा संरक्षक सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि 30 मई 1826 को पं. जुगल किशोर शुक्ल द्वारा हिंदी के प्रथम समाचार पत्र 'उदंत मार्तंड' का प्रकाशन शुरू हुआ था, जिसकी स्मृति में यह दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.