बरेली, जुलाई 5 -- इफको कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को उपजाऊ मिट्टी के लिए संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई। इफको वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान ने कम्युनिटी सभागार में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोआपरेटिव रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट, (कारडेट ) किसानों को खेत बचाओ अभियान में किसानों को जागरूक कर रही है। जिसमें सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेंधा, कीरतपुर, ख्योराजपुर, भरतना आदि गांवों के 75 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों को नींबू के पौधे एवं सागरिका, बायो डी कंपोजर वितरित किए गए। वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कहा कि कृषि और किसान देश के आर्थिक विकास का आधार है, बिना किसान की खुशहाली के देश उन्नति नहीं कर सकता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: किसान उर्वरक का संतुलित ...