प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। अलोपीबाग पार्षद के उपचुनाव का परिणाम आ गया। भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्र ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के दीप सोनकर 'दीपू' को 230 मतों से पराजित किया। मतगणना तहसीलदार सदर की कोर्ट में सुबह आठ बजे शुरू हुई। क्षेत्र में कुल 22.15 फीसदी ही मतदान हुआ था। मतगणना शुरू होने के ढाई घंटे के भीतर ही परिणाम जारी कर दिया गया। आरओ नवीन शर्मा ने मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्र की जीत का ऐलान कर उन्हें प्रमाणपत्र दिया। सचिन इसी क्षेत्र के पार्षद रहे उमेश मिश्र के पुत्र हैं। पिछले वर्ष उमेश मिश्र के निधन के बाद अलोपीबाग पार्षद का पद रिक्त हुआ था। यह भी पढ़ें- तहसीलदार सदर कोर्ट में मतगणना शुरू यह भी पढ़ें- आज घोषित होंगे वार्ड 28 उपचुनाव के परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.