फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, सरसमल। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन खण्डों से कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आयुष सिन्हा ने बताया कि नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक लिए गए। यह प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। अब आगे की चुनावी कार्रवाई निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी। खण्ड फरीदाबाद में ग्राम पंचायत भास्कोला के वार्ड-3 से एक पुरुष उम्मीदवार ने पंच पद के लिए नामांकन किया। खण्ड बल्लभगढ़ में फतेहपुर बिल्लोच के वार्ड-19 से एक महिला और डीग के वार्ड-1 से एक पुरुष ने नामांकन पत्र भरा। वहीं जाकोपुर के वार्ड-2 से कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।खण्ड तिगांव में सहूपुरा खादर ग्र...