पटना, जुलाई 29 -- पीयू प्रशासन ने बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव के कारण दिया गया है। इस दिन विवि का मुख्य कार्यालय, संबद्ध इकाइयां, स्नातकोत्तर विभाग (विधि एवं शिक्षा विभाग को छोड़कर) संबद्ध कॉलेज (पटना लॉ कॉलेज और पटना ट्रेनिंग कॉलेज को छोड़कर) बंद रहेंगे। कुलपति के निर्देशानुसार कुलसचिव ने इस संबंध में सूचना जारी की है। यह भी पढ़ें- पीयू : अपरिहार्य कारणों से 31 जुलाई की परीक्षा स्थगित यह भी पढ़ें- Patna News: एएन कॉलेज : चार तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...