शाहजहांपुर, अप्रैल 29 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। प्रचार अभियान में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। सपा उपचुनाव में भाजपा को पटखनी देने का हर जतन कर रही है। भाजपा कांग्रेस से सीट छीनने को पूरी ताकत झोंक रही है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डा. भरत पटेल के चुनाव संचालन की कमान पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता संभाल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सोनम गुप्ता का चुनाव संचालन उनके श्वसुर सुरेन्द्र गुप्ता के हाथों में है। राम लहर में नेता बने भाजपा के सुरेन्द्र गुप्ता दो दशक पहले अध्यक्ष रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, संपर्क अभियान और सभा कर बना रहे माहौल उन्होंने समीउश्शान खां से यह सीट छीनी थी। उनके बाद समाजवादी पार्टी के सुकेश गुप्ता लगातार ...