उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रधान 19 साल पुराने मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले नंदीग्राम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने 19 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रधान पर 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दंगा, हत्या और आपराधिक धमकी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रधान को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर स्थित एक होटल से शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। उनके साथ पार्टी के एक अन्य नेता सुभाषीष भट्टाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया। भट्टाचार्य पर प्रधान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को रोकने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया प्रधान पर दर्ज मामलों में तीन नंदीग्राम थाने और एक खेजुरी थाने में दर्ज है। ये मामले भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.