उपचार व्यवस्था देखने कौड़िहार पहुंचे सीएमओ
गंगापार, जून 4 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ प्रयागराज डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार का औचक निरीक्षण किया। करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उपस्थिति जांचने के लिए ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सीएमओ डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी हाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.