उपचार में लापरवाही नहीं होगी बर्दाशत:सीएस
सहरसा, मई 22 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर इलाज, आवश्यक दवाएं तथा अन्य चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उनके इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बातें सिविल सर्जन ने शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण दौरान चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों से कही। सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वे अस्पताल की साफ-सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.