बागेश्वर, अप्रैल 7 -- बागेश्वर। ग्राम सुकराड़ी, पोस्ट गैराड़ निवासी शांति तिवारी ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी एक किडनी फेल हो चुकी है और वर्तमान में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल जाने की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। उनके पति शेखर तिवारी रेस्टोरेंट में काम करते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन पर है। महिला ने प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने की अपील की है, ताकि वह अपना समुचित उपचार करा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.