उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। मौसम का परिवर्तन लोगों को तेजी से बीमार कर रहा है। इन दिनों घर-घर लोग खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। इसका असर अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या पर भी पड़ा है। मंगलवार को 1562 मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए अस्पताल पहंुचे। वहीं गंभीर रूप से बीमार व घायल 33 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मौसम में आ रहे परिवर्तन में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। इससे मरीजों को दवा के साथ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...