मऊ, मार्च 30 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में सड़क हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती 22 लोगों की हालत में सुधार होने के बाद सोवमार को बस के माध्यम से बलिया जिले के लिए रवाना कर दिया गया। सीएमएस ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से श्रद्धालुओं से भरी बस वापस बलिया लौट रही थी। बस में बलिया जिले के कुल 65 श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी बस ज्यों ही हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप पहुंची अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई थी। इससे बस में सवार 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें 26 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और चार घायलों को प्राइवेट अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.