उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत
ललितपुर, मई 29 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पनारी निवासी ग्रामीण की अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने गांव के विपक्षियों पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया। ग्राम पनारी निवासी 30 वर्षीय धनीराम पुत्र हरलाल गुरुवार सुबह गांव में ही रहने वाले कुछ लोगों के बुलावे पर उनके घर गया था। इसके बाद वह शाम चार बजे नशे में धुत होकर घर लौटा। उसके पिता ने हरलाल के संबंध में परिजनों से चर्चा की तो उसकी बहन ने बताया कि वह हरलाल कमरे में पड़ा है और हिल डुल नहीं रहा है। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिक पीने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ी, मौत पिता ने उसको कई आवाज लगाईं पर वह नहीं जागा। पिता अन्य लोगों की मदद से पुत्र को मेडिकल कॉलेज लेकर आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.