जौनपुर, मार्च 25 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के भलुआही गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल 28 वर्षीय अरबाज सिद्दीकी की 14 दिन बाद उपचार के दौरान लखनऊ स्थित एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता सलीम उर्फ मुन्ना के अनुसार उनके 75 वर्षीय पिता मुहम्मद लाल साहब पोते अरबाज के साथ 11 मार्च को बाइक से जौनपुर गए थे। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया था। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को पहले जिला चिकित्सालय फिर शहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसी दिन पिता की मौत हो गई। दाहिने पैर में फ्रैक्चर होने के चलते बेटे का उपचार चिकित्सक ने शुरू किया। इस बीच कीमती इंजेक्शन और दवा के दुष्प्रभाव से पैर के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.