चंदौली, जनवरी 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां सिंगहा स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। धनउगाही के लिए मरीज को रेफर नहीं किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को डांट डपटकर अस्पताल परिसर से बाहर किया हालांकि काफी प्रयास के बाद मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रशासन में सुलह समझौता हो गया। क्षेत्र के तारगांव अजगरा निवासी विजय प्रकाश मौर्य की शादी महेशी गांव के पूनम देवी के साथ हुई थी। पति सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता है। बीते शनिवार को पूनम का भाई बाल बिन्दर विदाई कराकर मायका महेशी लेकर जा रहा था। वह जैसे ही लक्ष्मणगढ़ के पास हो रहे हाइवे निर्माण के पास पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.