उपचार के दौरान बालिका की मौत, घर में मचा कोहराम
बाराबंकी, जून 30 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र में दो दिन पहले घायल हुई किशोरी की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी बबलू गौतम की 13 वर्षीय पुत्री प्रियांशी गौतम अपने नाना के घर सूरतगंज में रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले सूरतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पास हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.