चंदौली, जनवरी 20 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में बीते दिनों विषैले जंतु ने छह वर्षीय बच्ची को डंस लिया था। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान बीते सोमवार को बच्ची ने दम तोड़ दी। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रामपुर गांव निवासी मन्ना राम की सबसे छोटी छह वर्षीय पुत्री रेशमा बीते 2 जनवरी की सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने डंस लिया। बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराए। हालत गंभीर होने के चलते बच्ची कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन बीते सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता मन्ना राम, मां रीमा तथा भाई शिवा और शुभम का रो-रोकर बुरा हाल रहा...