आगरा, जुलाई 11 -- शहर के स्टेट बैंक कॉलोनी में एक घर पर झूला बनाकर राजमिस्त्री के साथ चिनाई का कार्य करा रहा मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया था। इससे उसके गंभीर चोट आ गई थी। मजदूर का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। बुधवार की रात को मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिला एटा के थाना मारहरा के गांव जाहिदपुर निवासी कमल सिंह मजदूरी का कार्य करते थे। वह बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे शहर के स्टेट बैंक कॉलोनी में एक घर पर राज मिस्त्री के साथ झूला पर चढ़कर चिनाई का कार्य कर रहा था। तभी मजदूर का पैर अनियंत्रित हो गया। वह नीचे आ गिरा। घायल अवस्था में मकान स्वामी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। बुधवार रात 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.