उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत
रामपुर, मई 24 -- रामपुर। मिलक में हाईवे किनारे घायल अवस्था में मिले ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते चार दिन पहले सड़क किनारे घायल मिले ग्रामीण को एंबुलेंस कर्मी अस्पताल लाए थे। वहां लगातार उसका उपचार चल रहा था। मगर उपचार के दौरान भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी और न ही कोई परिवार अस्पताल आया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.