मथुरा, दिसम्बर 7 -- थाना हाईवे अंतर्गत गोवर्धन रोड पर एक निजी हॉस्पिटल में दुर्घटना में घायल की मृत्यु हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गोवर्धन रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आक्रोशितों को शांत किया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को खामनी क्षेत्र में दुर्घटना हुई थी। इसमें दो भाई घायल हुए। इनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक किशोर की मृत्यु हो गई। आक्रोशित लोगों ने गोवर्धन चौराहा क्षेत्र में जाम लगाकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है हमें बाद में पता चला कि हॉस्पिटल में प्रोफेशनल डॉक्टर कोई नहीं है। स्टाफ उपचार कर रहा था। जब डॉक्टर हॉस्पिटल में था ही नहीं तो इन्होंने हमारे घायल को एडमिट क्यों किया? समय पर अच्छे चिकित्सकों का उपचार मिल गया होता तो इसकी जान बच जाती। पैसे जमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.