जौनपुर, अप्रैल 1 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली मे तैनात उप निरीक्षक की मौत से कोतवाली समेत नगर मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। कोतवाली में तैनात बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के नरायनगढ़ गांव निवासी उपनिरिक्षक विनय कुमार सिंह जनपद मऊ में जिलाधिकारी के बंगले के समीप आवास बनाकर उनका परिवार वही रहता था। कोतवाली परिसर में एक दिसंबर 2023 को उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। सोमवार को अचानक तबियत खराब होने की वजह से एक दिन का अवकाश लेकर इलाज के लिए मऊ घर गए थे। वहीं पर इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक 1988 के बैच में उपनिरीक्षक के पद पर नौकरी पाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...