उपचार की बारीकियां सीख रहे ईएमटी
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। सरकारी एंबुलेंस सेवा में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) प्राथमिक उपचार की बारीकियां सीख रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में चल रहे प्रशिक्षण में गुरुवार को सीएमएस डॉ. तैयब खान व डॉ. पीके शर्मा ने गोल्डन आवर में जीवन रक्षक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति के लिए पहला घंटा गोल्डन आवर कहलाता है, जो उसकी जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। सही समय पर प्राथमिक उपचार देने से मरीज की जान बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। प्रशिक्षण संजीव कुमार, मनोज कुमार और मंतोष वर्मा द्वारा दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोल्डन ऑवर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल में उपचार कराकर दे जीवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.