लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता खनन विभाग के प्रवर्तन दस्ते ने उपखनिजों की ढुलाई कर रहे 636 ओवरलोड वाहनों पर 2.93 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक व सचिव माला श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर व चित्रकूट सहित विभिन्न जिलों में जांच अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि 2.93 करोड़ जुर्माने में 1.93 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करवाए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अन्य राज्यों से आने वाले उप खनिजों का परिवहन केवल वैध प्रपत्रों के साथ ही सुनिश्चित करवाएं। ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...