उपकोषाधिकारी वल्दिया को भावभीनी विदाई दी
पिथौरागढ़, जुलाई 1 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। डीडीहाट उपकोषागार में उपकोषाधिकारी के पद में तैनात श्याम सिंह वल्दिया को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि वल्दिया ने उपकोषाधिकारी के पद पर 30 वर्षों तक अपनी सेवा दी। उनका सेवाकाल सराहनीय और अनुकरणीय था। समारोह में उपकोषाधिकारी नाचनी विनोद सिंह खड़ायत, सहायक कोषाधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी, हिमांशु महरा, आयुषी चौधरी, शगुफ्ता खान, हीरा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उपकोषाधिकारी वल्दिया को विदाई दी यह भी पढ़ें- सेवानिवृति पर डीईओ को दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.