बरेली, मई 11 -- भमोरा। विधुत उप केंद्र भमोरा में रात नौ बजे धमाके की तेज आवाज के बाद समूचे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। करीब 45 मिनट कर कर्मचारियों ने खराबी दूर कर सप्लाई शुरू की। सोमवार देर रात करीब नौ बजे आंवला से बिजली की सप्लाई आते ही भमोरा बिजली घर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी बिजली जाने पर लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। आनन फानन खराबी ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया। कर्मचारियों ने 45 मिनट के बाद मशीन की खराबी दूर कर पौन दस बजे बिजली की सप्लाई शुरू की गई।इसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। इसके 10 मिनट चली बिजली फिर से गायब हो गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...