गोरखपुर, मई 31 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के 33/11 केवी गंगटही विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया, जब लगातार चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज कुछ युवक उपकेंद्र पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने उपकेंद्र परिसर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की तथा ड्यूटी पर तैनात संविदा विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में चार विद्युतकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। गंगटही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मझौरा गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। शनिवार देर शाम कुछ युवक उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली आपूर्ति बहाल न होने को लेकर कर्मचारियों से उलझ गए। यह भी पढ़ें- दिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही करने में लगे रहे विद्युत कर्मी आरोप है कि देखते ही द...