उपकेंद्र भोजपुरा के निर्माण से उपभोक्ताओं को होगा लाभ
मैनपुरी, मई 21 -- शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने को एसई मुकेश कुमार व अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने भोजपुरा में निर्माणाधीन 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली घर के सिविल निर्माण कार्यों, कंट्रोल रूम, स्विचयार्ड व स्थापित किए जाने वाले अन्य उपकरणों की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के अंदर पूरा करें। वहीं अधीक्षण अभियंता महोदय ने कहा कि 1 माह में बिजली घर चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण होने से सिविल लाइन शहरी व पावर हाउस बिजली घर लोड कम होगा। जिससे लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या से निजात मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.