बिजनौर, अप्रैल 19 -- मंडावर। स्मार्ट मीटर को लेकर मंडावर विधुत उपकेंद्र पर विद्युत अधिकारियों ने आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता संजय कुमार भारती और एसडीओ एमपी सिंह ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर के लाभों पर विस्तार से चर्चा की और उपभोक्ताओं को इसकी कार्यप्रणाली समझाई। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर अनेक समस्याओं का समाधान है। इससे गलत बिजली बिल, हर माह रीडिंग कराने का झंझट, और बिल में लेट फीस या ब्याज जैसी समस्याओं से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मकान मालिक और किरायेदार के बीच बिल को लेकर होने वाले विवादों का अंत होगा। उपभोक्ताओं को घर बैठे मीटर रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी और बिजली दर पर 2% की छूट का लाभ भी प्राप्त होगा। यह तकनीक उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च पर स्वयं नियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.