गोरखपुर, जून 27 -- सहजनवा। घघसरा उपकेंद्र पर गुरुवार रात को बिजली गिरने के कारण मेन सप्लाई में फाल्ट और उपकेंद्र पर उपकरण जलने के कारण आठ घंटे 170 गांवों की बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को पूरा रात अंधेरे में बिताना पड़ा। बिजलीकर्मियों ने मरम्मत के बाद शुक्रवार सुबह आपूर्ति बहाल कराई। घघसरा व पाली उपकेंद्र की बिजली गैलेंट से आती है। गुरुवार रात करीब दस बजे मेन सप्लाई में फाल्ट आने के कारण दोनों उपकेंद्र से जुड़े करीब 170 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मियों ने फाल्ट को ठीक किया। तभी आधी रात बरसात के समय घघसरा उपकेंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसके कारण उपकेंद्र पर एलए, इन्वर्टर और 33 हजार मेन सप्लाई का एक फेस में फाल्ट आने के कारण पूरी रात बिजली गुल रही है। यह भी पढ़ें- अहिल्यापुर फीडर में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित पूरी रात बिजली गु...