उपकेंद्र के सामने सरपत में लगी आग
वाराणसी, जून 24 -- बड़ागांव (वाराणसी)। सातोमहुआ स्थित उपकेंद्र के सामने बुधवार शाम खाली पड़े खेत किनारे सरपत में आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई। गनीमत रही कि आग केवल सरपत तक सीमित रही। बड़ागांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सराय स्वामी गांव निवासी अखिलेश पांडेय ने अपने खेतों की सफाई के लिए सरपत में आग लगाई थी। वही आग दूर तक फैल गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.