जौनपुर, दिसम्बर 10 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। वेतन कटने से नाराज बिजली विभाग के संविदा लाइन मैन मंगलवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किए। चार घंटे बाद एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने मौके पर पहुंचकर वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया तब कर्मचारी काम पर लौटे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि उनका नवंबर माह का पूरा वेतन काट दिया गया है। कुछ लोगों के खाते में दो हजार से तीन हजार रुपया ही आया है। जबकि पूरे माह उक्त लोगों ने काम किया है। इसी बात से नाराज मछलीशहर डिविजन के कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र पर एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्य बाधित होने की जानकारी पर एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने विभागीय जिम्मेदार लोगों से बात कर जल्द ही कटा हुआ वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.