प्रयागराज, जनवरी 16 -- बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत उपकेंद्र करेली दो से संचालित गौस नगर प्रथम एवं गौस नगर द्वितीय फीडर पर 11 केवी एक्सएलपी का तार बदला जाएगा। इस कार्य के कारण शनिवार व रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गौस नगर प्रथम व द्वितीय के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुन: चालू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...