बहराइच, मई 14 -- बहराइच,संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिल संशोधन,लोड वृद्धि,नए कनेक्शन समेत बिजली से जुड़ी समस्याओं के स्थाई समाधान को लेकर सभी बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप आगामी 22 मई तक संचालित होंगे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक अधिकारी कैंप में रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिले के बिजली उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर पावर कार्पोरेशन गंभीर हुआ है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार से मेगा कैंप का शुभारंभ किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि शहर के 14 उपकेंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के मेगा कैंप आज से, तैयारियां देखी इन कैंपों में बकाया बिल जमा, बिल संशोान, नया कनेक्शन, लोड वृद्धि, मीटर व स्मार्ट...