भागलपुर, अप्रैल 10 -- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपांकर पाण्डेय ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय कहलगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में प्रस्तावित सार्वजनिक महिला एवं पुरुष शौचालय के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया। अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय के पीछे स्थल चिह्नित करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर कार्य प्रारंभ करने तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक खेतान एवं महासचिव केडी सिंह ने अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, अधिवक्ता भवन के निर्माण, शौचालय तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर न्यायाधीश ने संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.