उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था की उपायुक्त ने की समीक्षा
रांची, जुलाई 29 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपकारा खूंटी की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अनुशासन व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उनके सुचारु संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। बैठक में कैदियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, स्टॉक पंजी का नियमित संधारण तथा रात्रि के समय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय के साथ कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.