उपकारागार में सात दिवसीय योग शिविर का समापन, बंदियों को दिलाई धूम्रपान छोड़ने की शपथ
रुडकी, मई 31 -- वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति रुड़की एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में उपकारागार रुड़की में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर बंदियों को योग के महत्व के साथ-साथ धूम्रपान और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बंदियों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने नियमित योग, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को बेहतर स्वास्थ्य का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ समिति के अध्यक्ष कर्नल एमपी शर्मा ने विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.