उपकारागार में जेल अदालत और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रांची, जुलाई 19 -- खूंटी, संवाददाता। झालसा रांची के निर्देश और डीएलएसए खूंटी की ओर से रविवार को उपकारागार, खूंटी में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 98 पुरुष और 11 महिला विचाराधीन बंदियों ने भाग लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी और डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) प्रणाली, जेल विधिक सहायता क्लिनिक और हेल्प डेस्क की जानकारी दी तथा उनकी कानूनी समस्याओं का समाधान किया। जेल अदालत के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक मामले का मौके पर ही निपटारा किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन वहीं सदर अस्पताल के सहयोग से लगे विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.