हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी। डॉ.लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति के सहयोग से शुक्रवार को उप कारागार हल्द्वानी में महिला एवं पुरुष बंदियों का निशुल्क उपचार और जांच कराई गई। मल्टी फैसिलिटी मोबाइल मेडिकल एम्बुलेंस में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ आयोजित स्वास्थ्य शिविर में न्यूरो, अस्थि, हृदय, नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ ही फिजिशियन, मल्टीस्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ओर से बंदियों की रक्त जांच, एक्स-रे, नेत्र जांच की गई। दवाएं भी बांटी गईं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राज भट्ट समेत जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे मौजूद रहे। शिविर में लगभग 250 बंदी-कैदियों को शिविर का लाभ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.