महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। प्रयागराज-बनारस रेंज के डीआईजी जेल ने उपकारागार का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को धरातल पर परखा। उन्होंने बंदियों से बात कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इसके बाद निर्माणाधीन जेल का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को देर शाम को उपकारागार का निरीक्षण किया। जेल में निरूद्ध बंदियों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ बैरक की जानकारी हासिल की। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश जेलर पीके मिश्रा को दिए। कहा कि बंदियों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराए जाएं। कहा कि बंदियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाएं। इस मौके पर बंदियों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। इसके साथ ही बिलबई गांव के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.