संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में समेकित शिक्षा में दिव्यांग बच्चों को राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केन्द्र हैंसर बाजार पर शिविर आयोजित हुआ। कक्षा 1 से 08 तक विद्यालयों में अध्ययनरत 06 से 14 आयु वर्ग एवं आंगनबाड़ी में नामांकित बच्चों के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया गया।जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि कैम्प में एलिम्को कानपुर के आर्थोटिक एण्ड प्रोस्थोटिक विशेषज्ञ फैसल करीम, अमर बहादुर ऑडियोलॉजिस्ट, बाल गोपाल चौधरी एवं गौरव (टेक्निशियन), आकाश सैनी (डेटाआपरेटर) ने परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- 170 दिव्यांग बच्चों को दिए जाएंगे कृत्रिम अंग उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया।...