गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। अरार मोड़ स्थित पावर ग्रिड का संचालन कंप्यूटर के माध्यम से स्वचालित तरीके से करने के लिए लगाए गए उपकरणों के परीक्षण के कारण लगातार बिजली आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू उपकरण ठप रहे। बिजली नहीं रहने के कारण खासकर शहरी इलाकों में संचालित दुकानों व मॉल के संचालन के लिए निजी जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं आम लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रिड में लगाए गए स्वचालित प्रणाली के उपकरणों के परीक्षण के चलते गोपालगंज ग्रिड से निकलने वाले 33 केवी के कुचायकोट, मांझागढ़, थावे, बरौली, अरार मोड़, तेलिया बांध, चंदनटोला, बैकुंठपुर व तिरबिरवा फीडरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठ...