औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- ओबरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करीब छह माह पूर्व किया गया था लेकिन अब तक आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण आम लोगों को पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण गोपाल सिंह, शत्रुध्न सिंह, बैजनाथ सिंह, सोनू पटेल, जयमनी देवी, कमलेश कुमार और अमोद राम ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन फर्नीचर सहित अन्य जरूरी संसाधनों के अभाव में भवन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके कारण ब्लॉक स्तर की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध नहीं हैं और लोगों को अपने कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक-एक काम क...