झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। उपकरणों के अभाव में बुंदेली मासूम जनता की जान जा रही है। यह आरोप बुनिमो ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र देते हुए जड़ा है। बुनिमो का कहना है कि जिलाधिकारी आफिस में ज्ञापन दे दिया गया। बुनिमो अध्यक्ष ने कहा कि बीती दो तारीखें ऐसी थी जिसमें समय मांगा था पर मिलने का समय नहीं मिला। अब जबरन आगामी 10 अप्रैल को चैंबर में घुसेंगे और आम जनता की समस्याओं का समाधान मांगेगे। बुनिमो अध्यक्ष भानु सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों के पास इलाज के लिए पैसा नहीं होता हैं इसलिए बुंदेली लोग सरकारी चिकित्सालयों पर निर्भर होकर अपनी बीमारी का इलाज करवाने को बाध्य रहते हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कुल चिकित्सकों के सृजित पद 175 हैं जिसमें से मात्र 62 ही नियमित बचे हैं। अन्य 65 ...