बिजनौर, जुलाई 19 -- कोतवाली मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन की ओर से मुरादाबाद मे होने वाले एक्सपो-2026 में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की गई।रविवार को नजीबाबाद फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज चंद्र की अध्यक्षता व बिट्टू भटनागर के संचालक में आयोजित बैठक में मुरादाबाद से आये एसोसिएशन के पदाधिकारियों का फूल-माला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा, उपकरणों की बढ़ती कीमतें तथा पेशे के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने आने वाले समय में विवाह आदि में फोटोग्राफी की परेशानियों को देखते हुए सजगता और गुणवत्ता के साथ काम करना चाहिए, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। 18 अगस्त को स्वयंवर बैंक्वेट हॉल, मुरादाबाद में आयोजित होने वाले मुरादाबाद...