पीलीभीत, मार्च 18 -- बिलसंडा। शिक्षा के प्रति अभिभावक जागरूक होकर अपने दायित्व को समझें। इसको लेकर नगर में ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा और डायट प्राचार्य दरवेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर परिषदीय विद्यालयों के 20 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने अपने पढ़ाने कि प्रतिभा को टीएलएम के माध्यम से प्रदर्शित किया। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक विवेक वर्मा ने शिक्षकों और ग्राम प्रधानों से कहा, देश के विकास में आपका विशेष योगदान है। स्कूल चलो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन करने की अपील की। प्राचार्य डायट ने कहा, विभागीय योजनाओं का भलीभांति पालन किया जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.