उन्मुखीकरण कार्यशाला में नामांकन बढ़ाने पर जोर
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- तिलहर। ब्लॉक सभागार में शिक्षा एवं अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विधायक सलोना कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने निपुण बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों ने टीएलएम के माध्यम से अपनी शिक्षण क्षमता का प्रदर्शन किया, जिस पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। बीईओ नगेंद्र कुमार ने आभार जताया। इस दौरान सौरभ गुप्ता रवि, जितेंद्र आर्य, रवि मौर्य, बृजमोहन यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.